भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि राज्य में चक्रवाती ,अंधड असर के कारण आज से तेज हवा चलेगी। बरसात होगी।इसी चक्रवाती के असर के कारण राज्य में कल दो डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट देखी गई।
राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आज से दो दिन तक चक्रवात के चलते तेज हवा चलेगी, बरसात होगी, इसके फलस्वरूप तापमान में थोड़ी गिरावट देखी जायेगी।
कल राज्य के १५ शहरों का सर्वाधिक तापमान रहा ३५ डिग्री सेल्सियस या उससे थोड़ा ऊपर। सोनपुर रहा राज्य में सबसे ज्यादा गर्म शहर। यहां का सर्वाधिक तापमान रहा ३७•७ डिग्री सेल्सियस।

