ब्राह्मण समाज -कटक ने समाज बन्धुओं की भागीदारी से रंगोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित “होली बन्धु मिलन समारोह हर्षोल्लास सहित मनाया

Cuttack: व्यक्ति और समाज का गहरा नाता है एवं दोनों एक दूसरे पर निर्भर रहते हैं । समाज व्यक्तियों को व्यक्तिगत स्वार्थ से निकाल कर एक समूह की संरचना , संस्कृति और पहचान प्रदान करता है, जबकि व्यक्ति अपने कर्म , विचार और सहयोग से समाज को आकार देते हैं । जिनमें मुख्य हैं ,सांस्कृतिक धरोहर को जीवंत रखना और समाज के अन्तिम छोर पर खड़े व्यक्ति को मुख्य धारा में लाना । इसी उक्ति को आधार मानते हुए ब्राह्मण समाज -कटक ने विगत 06 मार्च को स्थानीय”मारवाड़ी क्लब” के प्रांगण में रंगोत्सव तथा बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक होली पर्व के उपलक्ष्य में समाज के बन्धुओं का एक “बन्धु मिलन समारोह ” का आयोजन किया । ब्राह्मण समाज शिरोमणि आदरणीय भाईजी देवकीनन्दनजी जोशी एवं समाज के वयोवृद्ध ब्रजेश कुमारजी शर्मा , बजरंगलालजी पारिक , चिरंजीलालजी जोशी , अशोक कुमारजी जोशी , रामरतन जी सारस्वत , शंकरलाल जी पारिक आदि सदस्यों ने उपस्थित रह कर आयोजन की गरिमा को बढ़ाया ।

सांय 06 बजे से आयोजन स्थल पर होली के राजस्थीनों गीतों की गूंज ने वातावरण को उल्लास मय बना दिया था । लोग हर आनेवाले सदस्यों को तथा आपस में एक-दूजे को गुलाल का टीका लगाकर होली की बधाईयाँ एवं शुभकामनाएं दे रहे थे , तथा साथ-साथ ठंडाई, कुल्फी, आलूदम- दहीबड़ा, चटपटी HI-TEA के साथ गर्मागर्म जलेबीयों और गुलाबजामुन के साथ छोले-भटूरों का आनन्द भी ले रहे थे ।

सांय 07 बजे विख्यात “रंग रसीया मंडल” के विज्ञ व मान्य कलाकार सदस्यों ने श्रीगणपतिजी की वन्दना के साथ चंग एवं ढप की थाप के साथ होली के राजस्थानी चुलबुले व मनभावन लोकगीतों की इन्द्रधनुषी छटा बिखेरकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया । समारोह स्थल पर उपस्थित सभी जनों ने रंग रसीया मंडल के कलाकारों के गीतों का आनन्द लिया एवं उनकी प्रस्तुति को दिल से सराहा ।

इस समारोह की मुख्य विशेषता रही की समाज के विनम्र आमंत्रण पर सभी समाज के संभ्रांत और मान्य भद्रजनों ने समारोह में शिरकत कर ढप और चंग की थाप पर लहरिया लेते हुए कटक के स्थापित “रंग रसीया मंडल” के सुरीले राजस्थानी गीतों का भरपूर आनन्द लिया एवं लजीज व रसीले व्यञ्जनों के साथ ठंडाई एवं कुल्फी का लुत्फ उठाया तथा आयोजन की भूरी भूरी प्रसंशा की । राजधानी भुवनेश्वर से “श्री परशुराम मित्र मंडल” के पदाधिकारीगण एवं सदस्यों ने समारोह में उपस्थित रहकर आयोजन को भरपूर गरिमा प्रदान की ।

समारोह सफल बनाने में संजय शर्मा, प्रभु दयाल माटोलिया, जयराम जोशी, मनोज पारिक, सत्यनारायण पिपलवा, दिनेश जोशी, रमेश शर्मा , राजकुमार चोटिया , गोविन्द हरि पासोरीया, सज्जन शर्मा , किशोर आचार्य, राजेश शर्मा, अशोक शर्मा , प्रदीप शर्मा, मनोज शर्मा , किशन शर्मा, रमेश पुरोहित, ज्योति चौबे , गायत्री शर्मा , ममता शर्मा , आदि सदस्यों ने भरपूर सहयोग प्रदान किया । आज के समारोह में सर्वश्री सत्यनारायण भरालेवाला , पदम भावसिंका, सुभाष केड़िया , पवन तायल , सुरेश कमानी , लाडसरीया , उषा लाड़सरीया , परशुराम मित्र मंडल – भुवनेश्वर से आनन्द पुरोहित, मुरारीलाल शर्मा , शिवकुमार शर्मा, किशन खण्डेलवाल, अशोक शर्मा (चोटिया) , तथा सैकड़ों की संख्या मे समाज के पुरुष एवं महिला सदस्य उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *