मारवाड़ी युवा मंच, राजगांगपुर शाखा की सामाजिक गतिविधिया

मारवाड़ी युवा मंच, राजगांगपुर शाखा द्वारा निरंतर विभिन्न सामाजिक गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। मंच की ओर से राजगांगपुर रेलवे स्टेशन परिसर में पिछले 10 वर्षों से चार स्थायी अमृत धारा सफलतापूर्वक संचालित हो रही हैं, जिनसे यात्रियों और आमजन को शुद्ध एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।

इसके अतिरिक्त शाखा द्वारा शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर भी अमृत धारा स्थापित की गई हैं, जिनमें प्रमुख रूप से राजगांगपुर साप्ताहिक बाजार, आई.टी. कॉलोनी हनुमान मंदिर के बाहर, लिपलोई चौक, सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल बांथुपाड़ा तथा हाल ही में श्री वीर प्रताप गौशाला के बाहर अमृत धारा स्थापित की गई है। इन सभी स्थानों पर राहगीरों को पीने के लिए ठंडे पानी की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

मंच द्वारा समाज सेवा के अंतर्गत ब्लड ऑन कॉल की सुविधा भी प्रदान की जाती है। इसके साथ ही शाखा के पास 3 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और 14 ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध हैं, जिनके माध्यम से आवश्यकता पड़ने पर लोगों को ऑक्सीजन सेवा प्रदान की जाती है।

इसके अतिरिक्त मंच के पास व्हीलचेयर, हॉस्पिटल बेड सहित अन्य आवश्यक चिकित्सा उपकरण भी उपलब्ध हैं, जिन्हें जरूरतमंद लोगों को समय-समय पर सेवा स्वरूप उपलब्ध कराया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *