भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी कल और परसों राज्य के अधिकांश हिस्सों में और विशेष कर तटीय इलाकों में तेज हवा,अंधड़, बरसात होने की संभावना दिखाई देरही है।
बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवात सक्रिय हो रखा है,इसी के प्रभाव के कारण अंधड़, बरसात होने की संभावना दिखाई देरही है। आजकल सुबह-सुबह से ही कड़ी धूप निकल आती है।
राज्य में झारसुगुड़ा शहर सबसे ज्यादा गर्म शहर रहा। यहां का सर्वाधिक तापमान रहा ३९•६ डिग्री सेल्सियस। राज्य के पांच शहरों का सर्वाधिक तापमान रहा ३७ डिग्री सेल्सियस पार। भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३६•४ डिग्री सेल्सियस।

