कटक पारीक समाज का होली बंधु मिलन समारोह संपन्न

कटक पारीक समाज का होली बन्धु मिलन कार्यक्रम मारवाड़ी क्लब के फर्स्ट फ्लोर हॉल में मनाया गया। कटक भुवनेश्वर के पारीक समाज के सौ से ज्यादा सदस्यों ने इसमें भाग लिया।

सर्व प्रथम समाज के वरिष्ठ सदस्य श्री बजरंग लाल जी पुरोहित, श्री दुर्गा प्रसाद जी पुरोहित के साथ श्री हरि प्रसाद जी पारीक द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किया गया।

गणेश वंदना की गई तत्पश्चात बच्चों के बीच खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें विजेता बच्चों को इनाम के रूप में गिफ्ट दिया गया ।खेल प्रतियोगिता के संचालन में पुनीत व्यास ने अहम भूमिका निभाई।
सभी सदस्यों द्वारा हाऊजी गेम खेला गया विजेता सदस्यों को गिफ्ट प्रदान किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पवन पुरोहित,कैलाश जोशी, सुभाष पांडिया ने अपना बहुमूल्य समय प्रदान किया। सभी कार्यक्रमों का संचालन पारीक समाज के अध्यक्ष मनोज कुमार पुरोहित द्वारा किया गया।
अन्त में सभी सदस्यों द्वारा स्वरुचि भोजन ग्रहण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *