राष्ट्रीय प्राणी उद्यान ने विश्व वन्यजीव दिवस 2026 मनाया

विश्व वन्यजीव दिवस 2026 के अवसर पर राष्ट्रीय प्राणी उद्यान ने चिड़ियाघर परिसर के भीतर मैराथन और रस्साकशी प्रतियोगिता का आयोजन करके  इस दिवस को बड़े उत्साह के साथ मनाया। मैराथन का आयोजन प्रेरक आदर्श वाक्य, ‘वन्यजीव संरक्षण की ओर प्रत्येक कदम’ के अंतर्गत किया गया था। इसने प्रतिभागियों को प्रकृति की रक्षा और संरक्षण के लिए हर कदम समर्पित करने के लिए प्रोत्साहित किया।

सुबह 200 से अधिक कर्मचारियों और श्रमिकों ने वन्यजीव संरक्षण के प्रति उल्लेखनीय ऊर्जा, एकता और प्रतिबद्धता का प्रदर्शन करने वाले कार्यक्रमों में भाग लिया। मैराथन मार्ग पार्क के प्रमुख क्षेत्रों से होकर गुजरा। यह फिटनेस और प्राकृतिक दुनिया के बीच सामंजस्य का प्रतीक है। दूसरी ओर रस्साकशी प्रतियोगिता टीम वर्क और सामूहिक शक्ति को दर्शाती है। इसका उद्देश्य वन्यजीवों की रक्षा और भविष्य की पीढ़ियों के लिए जैव विविधता को संरक्षित करने के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाना था।

इस विशेष अवसर पर सीआरपीएफ मांटेसरी स्कूल के 110 छात्रों को वन्यजीवों के बारे में जागरूक करने  के लिए आमंत्रित किया गया था। उनके लिए एक निर्देशित शैक्षिक दौरे की व्यवस्था की गई। इस दौरान उन्हें जानवरों की विभिन्न प्रजातियों, उनके आवासों और चिड़ियाघर के अधिकारियों द्वारा किए जा रहे संरक्षण प्रयासों के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरे ने छात्रों को प्रकृति के साथ निकटता से जुड़ने और पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने में वन्यजीवों के महत्व को समझने का अवसर दिया।

विशेषज्ञों और चिड़ियाघर के शिक्षकों के साथ, चिड़ियाघर के निदेशक ने छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने दैनिक जीवन में वन्यजीवों की महत्वपूर्ण भूमिका, खाद्य श्रृंखला और परागण को बनाए रखने से लेकर औषधीय पौधों और पर्यावरणीय स्थिरता का समर्थन करने के बारे में बताया। इंटरैक्टिव सत्रों ने युवाओ को जिम्मेदार नागरिक बनने और वन्यजीव संरक्षण की वकालत करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

विश्व वन्य जीवन दिवस और एकता की भावना के साथ पुरस्कार वितरण समारोह का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का समापन समूह तस्वीरों के साथ हुआ। इसमें वन्यजीव संरक्षण के प्रति उत्सव, एकता और प्रतिबद्धता के यादगार क्षणों को कैद किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *