भुवनेश्वर , पंजीकृत सामाजिक संगठन विश्वास ने होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन पारंपरिक तरीक़े से भुवनेश्वर में आयोजित की । इस कार्यक्रम का आयोजन भुवनेश्वर स्थित यूनिट 4, मधुसुदन नगर में आयोजित किया गया जिसमें हज़ारों की संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया । इस समारोह का मुख्य आकर्षण अपने परिवार के साथ पारंपरिक तरीक़े से शामिल होना था । इस कार्यक्रम का आयोजन विश्वास के अध्यक्ष राज कुमार के नेतृत्व में आयोजित किया गया । समारोह में उपस्थित लोगों के लिए चटपटे और सुस्वादु विशेष व्यंजन , ठंडाई आदि की व्यवस्था की गई थी ।इस होली मिलन समारोह के मौक़े पर विश्वास के तरफ से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें बिहार के जाने माने गायक सलेमपुरी यादव एवं उनके साथी कलाकारों ने गीत संगीत प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया और लोगों को झूमने के लिए मजबूर किया । इस होली मिलन समारोह के मौक़े पर लोगों ने जमकर ठुमके लगाए और होली का आनंद लिया ।ख़ास कर महिलाएँ एवं बच्चों ने इसका जमकर लुत्फ उठाया ।इस मंच का संचालन ओड़िसा के सम्मानित साहित्यकार, कवि डॉ विक्रमादित्य सिंह ने की ।
कार्यक्रम के अंत में विशवास संस्था द्वारा होलिका दहन का कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसे विद्वान पंडित रुद्र झा के निर्देशन में पारंपरिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न किया गया ।इस अवसर पर शहर के कई गणमान्य लोगों के साथ साथ विश्वास परिवार भुवनेश्वर के सभी सदस्य सहित विश्वास कटक शाखा के सदस्य भी उपस्थित थे ।
होलिका दहन एक महत्वपूर्ण हिंदू त्योहार है जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह त्योहार भगवान विष्णु के भक्त प्रहलाद की कहानी से जुड़ा हुआ है, जिन्हें उनके पिता हिरण्यकश्यप ने मारने की कोशिश की थी, लेकिन भगवान विष्णु ने उन्हें बचाया और हिरण्यकश्यप को मार दिया था ।

