भुवनेश्वर, ओडिशा में धीरे-धीरे तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखी जारही है। राज्य के पांच शहरों में सर्वाधिक तापमान ३६ डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है। वहीं सात शहरों का सर्वाधिक तापमान ३५ डिग्री सेल्सियस पार चला गया है।
लेकिन राज्य मौसम विभाग का आकलन है कि आगामी एक सप्ताह तक राज्य के मौसम में विशेष बदलाव के संकेत दिखाई नहीं दे रहे हैं। झारसुगुड़ा राज्य में सबसे ज्यादा गर्म शहर रहा, यहां का सर्वाधिक तापमान रहा ३६•४ डिग्री सेल्सियस।
भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा
३६•२ डिग्री सेल्सियस,बारिपदा शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ३६•० डिग्री सेल्सियस, सोनपुर का सर्वाधिक तापमान रहा ३६•२ डिग्री सेल्सियस। संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ३५•० डिग्री सेल्सियस।

