भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आज और कल में राज्य में 2 डिग्री सेल्सियस तापमान में वृद्धि देखी जायेगी। वैसे भी आजकल पूरी ओडिशा में तापमान में वृद्धि देखी जारही है। गर्मी अब अपना रंग धीरे-धीरे दिखा रही है।
झारसुगुड़ा का सर्वाधिक तापमान रहा 37 डिग्री सेल्सियस,टिटलागढ का सर्वाधिक तापमान रहा 35 डिग्री सेल्सियस। भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा 34 डिग्री सेल्सियस तथा कटक शहर का सर्वाधिक तापमान रहा 33 डिग्री सेल्सियस।

