ओडिशा मौसम समाचार ; तापमान बढत की ओर

भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आजकल राज्य में तापमान आहिस्ता-आहिस्ता बढ़त बनाने में लगा हुआ है। तापमान बढत का आलम यह है कि दिन हो या रात तापमान अपने पूरे शबाब में दिखाई दे रहा है। लोगों को गर्मी का एहसास कराने पर तुला हुआ है।

राज्य मौसम विभाग ने यह भी सूचना दी है कि आगामी तीन दिनों में तापमान में ३ डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी देखी जायेगी। धूप क्रमशः तेज होते जायेगी।

राउरकेला का निम्नतम तापमान रहा १२•२ डिग्री सेल्सियस।आज प्रातःतक ट्विन सिटि भुवनेश्वर -कटक में कुहासा छाया रहा।आज ट्विन सिटि भुवनेश्वर -कटक का सर्वाधिक तापमान रहेगा ३३डिग्री सेल्सियस तथा निम्नतम तापमान रहेगा २१ डिग्री सेल्सियस के बीच।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *