कटक, विगत दि०- 25/02/26 को नया सड़क स्थित श्रीसत्यनारायणजी मंदिर के पास ब्राह्मण समाज -कटक ने समाज के पुरोधा श्रीदेवकीनन्दनजी जोशी की उपस्थिति में कटक नरेश श्रीश्याम प्रभु की निशान शोभायात्रा के श्याम भक्तों का शीतल लीची जूस एवं शीतल पानीय जल से सत्कार कर श्रीश्याम चरणों में समाज की ओर से श्रद्धा-सुमन अर्पित किया ।
ज्ञातव्य रहे कि फाल्गुन महोत्सव के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी एक भव्य “निशान शोभायात्रा” श्रीश्याम मंदिर से निकाली गयी । श्रीश्याम निशानधारी अपनी – अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति हेतु, श्रीश्याम निशान लेकर शोभायात्रा में चलते हैं एवं अपनी अरदास श्रीश्याम के श्रीचरणों में अर्पित करते हैं । यह निशान शोभायात्रा जब नया सड़क स्थित श्रीसत्यनारायणजी मंदिर के पास पहुंचने पर वहाँ सभी भक्तों को शीतल लीची जूस एवं शीतल पानीय जल भेंट कर आप्यायित किया गया ।
उपरोक्त अवसर पर ब्राह्मण समाज -कटक के जयराम जोशी, नन्दकिशोर जोशी, विश्वनाथ शर्मा ,सत्यनारायण पिपलवा, मनोज पारिक, रमेश पुरोहित, सज्जन शर्मा, राजेश शर्मा, किशोर आचार्य, ईश्वर शर्मा , दिनेश भारद्वाज , मनोज शर्मा , ज्योति चौबे, गायत्री शर्मा , ममता शर्मा , कुसुम शर्मा , वर्षा चतुर्वेदी, पूनम शर्मा, मीना शर्मा, संगीता शर्मा, उमा शर्मा , मीता शर्मा आदि सदस्यों ने सभी श्याम भक्तों का भावभीना सत्कार किया एवं ब्राह्मण समाज -कटक के समस्त सदस्यों एवं कटक महानगरवासियों के सर्वविध मंगल के लिए श्रीश्याम चरणों में अरदास लगाई ।

