भुवनेश्वर, बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवात के कारण राज्य के अनेक हिस्सों में कल हल्की या ठीक-ठाक बारिश देखने को मिली थी।कल दिन भर मौसम ठीक-ठाक बना रहा। अचानक संध्या ४ बजे पश्चात ट्विन सिटि भुवनेश्वर -कटक में बारिश देखने को मिली।
कटक में बूंदाबांदी या हल्की बारिश थी , वहीं भुवनेश्वर में थोड़ी ज्यादा बारिश देखने को मिली थी। भुवनेश्वर के अनेक हिस्सों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई थी। सड़कों पर पेड़ गिरे हुए थे। हवा भी तेज बह रही थी।
कटक जिले में भी संध्या समय हल्की बारिश देखने को मिली थी। मयूरभंज जिले के जोशिपुर में सर्वाधिक ४०•४ मिली मीटर बरसात देखने को मिली थी। भुवनेश्वर में १७•६ मिली मीटर बारिश देखने को मिली थी।
आजकल में ३ डिग्री सेल्सियस तक तापमान में गिरावट देखी जायेगी।

