ओडिशा मौसम समाचार : पश्चिम ओडिशा में हल्की बारिश हुई आज कुछ जिलों में बारिश संभावित

भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि कल पश्चिम ओडिशा के अनेक हिस्सों में हल्की बारिश देखने को मिली। यहां तक कि बरगढ़ जिले के अधिकांश हिस्सों में ओले भी गिरे थे।

कोरापुट जिले में हल्की बारिश के साथ साथ ओले भी गिरे थे।आज तटीय ओडिशा समेत राज्य के अनेक हिस्सों में हल्की बारिश के साथ साथ बिजली चमकेगी। इसके अलावा तेज हवा भी चलने का आकलन किया गया है।

राज्य से ठंड एक तरह से चली गई है।गर्मी धीरे-धीरे बढ़ रही है।पारलाखेमुंडी का सर्वाधिक तापमान रहा ३६•६ डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३५•८ डिग्री सेल्सियस।आज ट्विन सिटि भुवनेश्वर -कटक में धूप सुबह से तेज निकल रखी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *