भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी पांच दिनों में राज्य के मौसम में बदलाव होगा। ठंड धीरे-धीरे कमेगी और तापमान में वृद्धि देखी जायेगी। आजकल राज्य के कुछ हिस्सों में आधीरात पश्चात कोहरा छाये रहने के समाचार प्राप्त हो रहे हैं।
जि उदयगिरि सबसे ज्यादा ठंडा शहर रहा। यहां का निम्नतम तापमान रहा ७•३ डिग्री सेल्सियस।अगले पांच दिनों में तापमान २-३ डिग्री सेल्सियस तक बढ़ेगा।आज प्रातः भुवनेश्वर -कटक ट्विन सिटि में ओस देखने को मिली।आज ट्विन सिटि भुवनेश्वर -कटक का तापमान रहेगा ३३-१७ डिग्री सेल्सियस के बीच।

