प्रधानमंत्री की भूटान के प्रधानमंत्री के साथ बैठक

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भूटान के प्रधानमंत्री महामहिम शेरिंग तोबगे से मुलाकात की, जो भारत-एआई प्रभाव शिखर सम्मेलन 2026 में भाग लेने के लिए भारत की यात्रा पर हैं।

बैठक के दौरान, दोनों राजनेताओं ने नवंबर 2025 में प्रधानमंत्री मोदी की भूटान की अत्यंत सफल यात्रा के परिणामों पर निर्मित, सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों में हुई प्रगति की समीक्षा की। प्रधानमंत्री तोबगे ने भूटान की 13वीं पंचवर्षीय योजना के साथ-साथ गेलेफु माइंडफुलनेस सिटी परियोजना में भारत के समर्थन पर प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद किया। दोनों प्रधानमंत्रियों ने ऊर्जा, परिवहन-संपर्क और विकास साझेदारी के प्राथमिक क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

भारत और भूटान दोनों द्वारा विकास और समृद्धि के लिए नई तकनीकों को अपनाने पर अधिक जोर देने के अनुरूप, दोनों प्रधानमंत्रियों ने एआई और डिजिटल प्रौद्योगिकी क्षेत्र में अनुभव और विशेषज्ञता को आपस में साझा करने के साथ-साथ एआई समाधानों के संयुक्त विकास के माध्यम से सहयोग को मजबूत करने पर सहमति व्यक्त की।

भारत और भूटान विश्वास, सद्भाव और समझ पर आधारित मित्रता और सहयोग के अनूठे संबंध रखते हैं। भूटान के प्रधानमंत्री की यह यात्रा भारत और भूटान के बीच नियमित उच्च-स्तरीय आदान-प्रदान की परंपरा के अनुरूप है।

एक्स पर अपने अलग-अलग पोस्ट में, श्री मोदी ने लिखा:

“पीएम शेरिंग तोबगे के साथ बैठक शानदार रही। हमने चर्चा की कि हम एआई की शक्ति का उपयोग वैश्विक कल्याण और सतत विकास के सिद्धांतों के अनुरूप कैसे कर सकते हैं।”

हमारी स्थायी भारत-भूटान मित्रता, जो पारस्परिक विश्वास, सद्भाव और हमारे लोगों के आपसी घनिष्ठ संबंधों में निहित है, हमारी साझेदारी का नए और रूपांतरकारी क्षेत्रों में मार्गदर्शन करती रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *