भुवनेश्वर,पूरी ओडिशा में ठंड जाने को आतुर दिखाई देरही है, गर्मी आने को आतुर दिखाई देरही है।ऐसे में विभिन्न जगहों पर तापमान में वृद्धि देखी जारही है। तटीय ओडिशा में ठंड धीरे-धीरे जाने को ज्यादा आतुर दिखाई दे रही है।
राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी तीन दिनों पश्चात राज्य में ३ डिग्री सेल्सियस तक तापमान में वृद्धि देखी जायेगी। इसके फलस्वरुप ठंड में कमी महसूस होगी।
जि उदयगिरि सबसे ज्यादा ठंडा शहर रहा। यहां का निम्नतम तापमान रहा ७ डिग्री सेल्सियस,फुलबाणि शहर का निम्नतम तापमान रहा साढ़े १० डिग्री सेल्सियस। भुवनेश्वर का निम्नतम तापमान रहा १५•९ डिग्री सेल्सियस तथा कटक शहर का निम्नतम तापमान रहा १३•८ डिग्री सेल्सियस।

