भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आज और कल के अंदर राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान में २-३ डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी देखी जायेगी। इसके फलस्वरुप ठंड थोड़ी कम महसूस होगी।
वैसे भी आजकल तटीय ओडिशा में तापमान थोड़ा बढ़ा हुआ ही दिखाई दे रहा है।जि उदयगिरि सबसे ज्यादा ठंडा शहर रहा। यहां का निम्नतम तापमान रहा ४•८ डिग्री सेल्सियस,फुलबाणी ७•८ डिग्री सेल्सियस, झारसुगुड़ा साढ़े ९ डिग्री सेल्सियस, राउरकेला का निम्नतम तापमान रहा ९•७ डिग्री सेल्सियस। भुवनेश्वर का निम्नतम तापमान रहा १५ डिग्री सेल्सियस तथा कटक शहर का निम्नतम तापमान रहा १३•८ डिग्री सेल्सियस।

