अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में कटक मंडल ने पेप स्मियर कैंसर टेस्ट का तीन जगह फ्री कैंप का आयोजन किया गया।
बजारकाबाटी रोड स्थित निशामनी नर्सिंग होम में प्रथम कैंप का उद्घाटन किया गया। जिसमें कटक मेयर सुभाषसिंह बेहरा एवं डॉ स्वाति मल्लिक डॉ नईमा ताजीम की विशेष उपस्थिति रही।समाज के सभी संस्थाओं के गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित हुए।
मेयर सुभाष सिंह ने कहा कि आज विश्व कैंसर डे पर आप सभी बहिनें मिलकर बहुत अच्छा काम कर रहे हो समाज में कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने की जरूरत है तभी हम इस बीमारी से लड़ सकते हैं।इस कैंप डॉ स्वाति मल्लिक ने अपना पूर्ण सहयोग दिया उनके द्वारा ही टोटल टेस्टिंग की गई।
दूसरा कैंप नवज्योति डायग्नोस्टिक में लगाया गया जहां पर डॉ भाग्यलक्ष्मी नायक का पूर्ण सहयोग रहा।
तीसरा कैंप सन शाइन नर्सिंग होम में लगाया गया जहां पर डॉ रंजन घोष ने अपना पूरा सहयोग दिया एवं उन्हीं के द्वारा सभी टेस्टिंग की गई।
सभी कार्यों में महिला मंडल की बहिनों का अथक श्रम रहा। मंडल की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता बैंगानी ने सभी का आभार व्यक्त किया।आज इन तीनों कैंप में कुल 113 बहिनों की टेस्टिंग हुई। आज तीनों कैंप के प्रायोजक थे श्रीमती मनीषा पवन डूंगरवाल व श्रीमती सुशीला सेठिया एवं अमित सेठिया सीडीए।

