भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि राज्य में ठंड जाने के कगार पर खड़ी है, गर्मी ओडिशा में गृहप्रवेश के लिए इंतजार में दरवाजे पर टकटकी लगाए खड़ी है।
वहीं दूसरी ओर ओस, कुहासा आधीरात पश्चात अनेक स्थानों पर छाया रहता है आजकल।जि उदयगिरि शहर राज्य में सबसे ज्यादा ठंडा शहर रहा। यहां का निम्नतम तापमान रहा ९ डिग्री सेल्सियस,सिमिलिगुडा का निम्नतम तापमान रहा साढ़े ११ डिग्री सेल्सियस।
राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि अगले दो तीन दिनों में राज्य के तापमान में कोई विशेष बदलाव के संकेत दिखाई नहीं दे रहे हैं।आज भुवनेश्वर -कटक का निम्नतम तापमान रहेगा १७ डिग्री सेल्सियस तथा सर्वाधिक तापमान रहेगा ३० डिग्री सेल्सियस।

