शानदार गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया राष्ट्रीय विचार मंच ने

कटक, गणतंत्र दिवस समारोह को आलीशान, शानदार, जानदार, भव्य रुप में आयोजन किया राष्ट्रीय विचार मंच ने अपने कार्यालय माणिक घोष बाजार परिसर में।

भारत के गणतंत्र दिवस समारोह को यहां संबोधित अनेक मानगण्य व्यक्तियों ने किया। अपने संबोधन में राष्ट्र संबंधित, सनातन संस्कृति संबंधित बहुत उपादेय बातें बोली गई।

विशेष आकर्षण का केंद्र रहा क्विज प्रतियोगिता।इस प्रतियोगिता में रामायण संबंधित विभिन्न सवाल पूछे गए। उपस्थित सभी सनातनियों, देशभक्त लोगों में जोश उमड़ पड़ा।सभी वर्गों के लोगों ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, स्वाधीनता आंदोलन संबंधित विभिन्न सवाल भी उपस्थित लोगों को पूछे गए।सभी ने बड़े उत्साह से इसमें हिस्सा लिया।४५ प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया गया।सभी ने पूरे देश भक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम को बहुत सराहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *