भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि ठंड में आजकल थोड़ी कमी दिखाई देने लगी है। वहीं दूसरी तरफ गर्मी की आहट सुनाई देने लगी है। कल दिन और रात दोनों ही समय तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी दिखाई दी।
झारसुगुड़ा शहर का दिन का तापमान रहा ३२•५ डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का दिन का तापमान रहा ३१ डिग्री सेल्सियस। राज्य के १६ शहरों का तापमान रहा ३० डिग्री सेल्सियस और ३२ डिग्री सेल्सियस के बीच।
राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी ४ दिनों तक मौसम में बदलाव के कोई संकेत दिखाई नहीं दे रहे हैं। फ़रवरी प्रथम सप्ताह से तापमान में वृद्धि देखी जायेगी।

