भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि राज्य में आज और कल जोरदार ठंड पड़ने के संकेत दिखाई दे रहे हैं। लेकिन परसों से तापमान में वृद्धि होगी, अर्थात ठंड में थोड़ी गिरावट देखी जायेगी।
जि उदयगिरि शहर राज्य में सबसे ज्यादा ठंडा शहर रहा। यहां का निम्नतम तापमान रहा २•६ डिग्री सेल्सियस। राउरकेला का निम्नतम तापमान रहा ४•६ डिग्री सेल्सियस, झारसुगुड़ा का निम्नतम तापमान रहा ५ डिग्री सेल्सियस।
भुवनेश्वर का निम्नतम तापमान रहा
साढ़े १० डिग्री सेल्सियस तथा कटक शहर का निम्नतम तापमान रहा १० डिग्री सेल्सियस। तटीय ओडिशा समेत अनेक हिस्सों में कोहरा छाये रहने का आकलन किया गया है।

