सिद्धेश्वर शिव मंदिर में ओएसएसएस पिकनिक आयोजित

कटक, राज्य की मशहूर स्वास्थ्य सेवी संस्था ओडिशा स्वास्थ्य सेवा संघ ने आयोजित की पिकनिक।यह पिकनिक सिद्धेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में आयोजित हुई। ओडिशा के अनेक हिस्सों से पिकनिक हेतु थेरापिस्ट लोगों का यहां जमावड़ा देखा गया।

जिन प्रमुख शहरों से थेरापिस्ट लोगों का यहां जमावड़ा देखा गया।वे जगह हैं कटक, भुवनेश्वर,पुरी , जगतसिंहपुर। उल्लेखनीय है कि महानदी के तट पर सिद्धेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में आयोजित पिकनिक स्पॉट पर अनेक- अनेक मनोरम , प्राकृतिक दृश्य देखे गए।

सारे एक्युप्रेशर थेरापिस्ट लोगों ने यहां प्राकृतिक, धार्मिक परिवेश में बड़े ही आनंद से पिकनिक मनायी। पिकनिक में नौका विहार भी शामिल था।

प्रारंभ में अनेक भक्तों ने धार्मिक भावनाओं के हिसाब से वहां स्थापित शिव लिंग पर जल चढ़ाया, पूजा अर्चना किये ।

ओडिशा तथा ओडिशा के बाहर एक्यूप्रेशर चिकित्सा संबंधी चिकित्सा कैसे जल्द से जल्द परवान चढ़े ,इस पर गहन चिंतन,मनन किया गया। सदस्यों ने अपने अपने सुझाव दिए।अंत में धन्यवाद प्रस्ताव बैठक में दिया गया। मनोरंजन कार्यक्रम में सभी ने जमकर हिस्सा लिया। उपस्थित सारे सदस्यों ने पिकनिक का लुत्फ उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *