ओडिशा मौसम समाचार : ठंड के साथ-साथ कोहरा जोरदार ओडिशा घनघोर कुहासे में गिरफ्तार

भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आजकल राज्य में मौसम की डबल मार पड़ रही है।एक तरफ तो जोरदार ठंड ने बवाल मचाया हुआ है। वहीं दूसरी तरफ घने कोहरे ने धमाकेदार धमाल मचा रखी है।

राज्य में जि उदयगिरि सबसे ज्यादा ठंडी जगह रही। यहां का निम्नतम तापमान रहा ५•२ डिग्री सेल्सियस,फुलबाणी का निम्नतम तापमान रहा ६•२ डिग्री सेल्सियस, झारसुगुड़ा का निम्नतम तापमान रहा ६•३ डिग्री सेल्सियस।

नयागढ़ में सबसे ज्यादा घनघोर कोहरे का असर देखने को मिला। यहां दृश्यता ५० मिटर रही। दोपहर तक यहां कोहरा छाया रहा। भुवनेश्वर में भी दोपहर तक कोहरे का असर देखने को मिला।आज सुबह कटक में भी आठ बजे तक कोहरे का असर दिखाई दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *