नन्द किशोर जोशी, एक्जिक्यूटिव एडिटर क्रांति ओडिशा मीडिया
कटक,आज धार्मिक, आध्यात्मिक नगरी कटक की तपोभूमि मारवाड़ी क्लब में श्रीरामचरितमानस नवान्हपारायण पाठ का दूसरा दिन रहा।आज यहां पाठ प्रसंग में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
ठीक दोपहर १२ बजे प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया।आज के जजमान रहे सिएमएस प्रेसिडेंट संजय शर्मा का परिवार।प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव पर भक्तों की खचाखच भीड़ रही।
भक्तों को प्रसाद के रुप में चोकलेट बांटे गये ।भए प्रगट कृपाला दीन दयाला की आरती भक्तों द्वारा भक्ति भाव से गायी गयी।सारा वातावरण भक्तिमय हो रखा था।
श्री शिव महापुराण कथा में आज दिनांक : २९/१२/२०२५ के विशेष प्रसंग श्री शिव महापुराण परिचय, शिवलिंग महिमा , रुद्राभिषेक महिमा की कथा की जाएगी।
आप सभी भक्तगण अधिक से अधिक संख्या में पथ का श्रवण कर प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त करें।
धन्यवाद।
निवेदक : ब्राह्मण समाज, कटक
क्रमशः

