ओडिशा मौसम समाचार : २० दिसंबर तक जोरदार ठंड ३•१ डिग्री पर जि उदयगिरि,सबसे ठंडा

भुवनेश्वर, ओडिशा में आजकल चारों ओर शीतलहर चल रही है।जाड़े ने पूरी ओडिशा को अपने आगोश में ले लिया है। राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी २० दिसंबर तक राज्य में जोरदार ठंड का मौसम बरकरार रहेगा।

जि उदयगिरि राज्य में सबसे ज्यादा ठंडी जगह रही। यहां का निम्नतम तापमान रहा ३•१ डिग्री सेल्सियस,शिमिलिगुडा का निम्नतम तापमान रहा ३•६ डिग्री सेल्सियस,फुलबाणि का निम्नतम तापमान रहा ५•५ डिग्री सेल्सियस।

दारिंगबाडि का निम्नतम तापमान ६•५ डिग्री सेल्सियस, झारसुगुड़ा का निम्नतम तापमान रहा ७•१ डिग्री सेल्सियस, राउरकेला का निम्नतम तापमान रहा ७•२ डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का निम्नतम तापमान रहा ११•६ डिग्री सेल्सियस तथा कटक शहर का निम्नतम तापमान रहा ११•८ डिग्री सेल्सियस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *