भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि राज्य में ठंड बढ़ोतरी पर दिखाई देरही है। ओडिशा के अधिकांश हिस्सों में शीतलहर चल रही है।ठंड के मारे थरथर कांप रहा है ओडिशा।
ऐसे में जि उदयगिरि राज्य में सबसे ज्यादा ठंडी जगह रही। यहां का निम्नतम तापमान रहा ४•४ डिग्री सेल्सियस। इसके अलावा राज्य के १० प्रमुख शहरों का निम्नतम तापमान रहा १०डिग्री सेल्सियस के नीचे।
पूरी दक्षिण ओडिशा और पूरी पश्चिम ओडिशा में ठंड जोरदार पड़ रही है।लोग ठंड के मारे थरथर कांप रहे हैं।
सिमिलिगुडा का निम्नतम तापमान रहा ६•१ डिग्री सेल्सियस। राउरकेला का निम्नतम तापमान रहा ७•२ डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का निम्नतम तापमान रहा ११•९ डिग्री सेल्सियस तथा कटक शहर का निम्नतम तापमान रहा ११•८ डिग्री सेल्सियस।

