भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आज से राज्य में ठंड में बढ़ोतरी होगी। तापमान में गिरावट देखी जायेगी ३ डिग्री सेल्सियस तक। कुछ दिनों पश्चात ठंड एक बार फिर से वापस आ गयी है।
कटक का निम्नतम तापमान रहा १४•८ डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का निम्नतम तापमान रहा १६•४ डिग्री सेल्सियस, झारसुगुड़ा का निम्नतम तापमान रहा १२•१ डिग्री सेल्सियस,फुलबाणि का निम्नतम तापमान रहा १२ डिग्री सेल्सियस।
सुंदरगढ़, कालाहांडी, कंधमाल, कोरापुट, झारसुगुड़ा, बोलांगीर जिलों में कुहासा, घना कुहासा देखने को मिला आधीरात पश्चात।

