भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि राज्य में एक बार फिर से ठंड की वापसी होगी। पिछले कुछ दिनों से राज्य में ठंड में थोड़ी कमी देखी गई थी।पूरी ओडिशा में तापमान में २-४ डिग्री सेल्सियस तक गिरावट देखी जायेगी दो दिनों के अंदर।
दक्षिण ओडिशा और पश्चिम ओडिशा के अनेक हिस्सों में कोहरा देखा गया है।आने वाले दिनों में यहां घनघोर कोहरा छाये रहने की संभावना दिखाई देरही है। भुवनेश्वर का निम्नतम तापमान रहा २० डिग्री सेल्सियस तथा कटक का निम्नतम तापमान रहा १७•६ डिग्री सेल्सियस।

