ओडिशा मौसम समाचार : अंदरुनी, पश्चिमी ओड़िशा में शीत लहर तटीय ओडिशा में ठंड में आयी कमी

भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि राज्य के अंदरुनी, पश्चिमी इलाकों में ठंड बरकरार है। वहां शीत लहर चल रही है। लेकिन तटीय ओडिशा के इलाकों में ठंड में कमी महसूस हो रही है।

दारिंगबाडि और फुलबाणी का निम्नतम तापमान रहा १० डिग्री सेल्सियस, कोरापुट का निम्नतम तापमान रहा १०•२ डिग्री सेल्सियस, झारसुगुड़ा का निम्नतम तापमान रहा १०•४ डिग्री सेल्सियस।

ट्विन सिटि भुवनेश्वर -कटक के तापमान में बढ़ोतरी देखी गई है।कटक का निम्नतम तापमान रहा १६ डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का निम्नतम तापमान रहा १७•२ डिग्री सेल्सियस।अगले चार दिनों तक राज्य के मौसम में कोई बदलाव के संकेत दिखाई नहीं दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *