कटक, कटक के नया सड़क में बिरला ओपस की नई पेंट्स गैलरी का भव्य उद्घाटन समारोह बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नयासड़क स्थित गोपीनाथ मंदिर के सचिव किशन कुमार मोदी ने फीता काटकर गैलरी का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में कंपनी के राज्य सेल्स प्रमुख आयन रॉय, एरिया सीनियर सेल्स मैनेजर देवाशीष पति, सेल्स मैनेजर विकास पटेल सहित कई विशिष्ठ अतिथि उपस्थित थे।
नई गैलरी में ग्राहकों के लिए पहली बार अत्याधुनिक तकनीक के माध्यम से विशेष रियायत योजना की घोषणा की गई। उद्घाटन के अवसर पर कंपनी की ओर से हर 20 लीटर पर 2 लीटर तथा 10 लीटर पर 1 लीटर पेंट की विशेष छूट प्रदान की गई।
कंपनी ने बताया कि बिरला ओपस उत्पादों के साथ उन्नत गुणवत्ता की वारंटी और ओपस एश्योरेंस सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके साथ ही कंपनी जल्द ही अपनी पेंट्स क्राफ्ट सर्विस भी शुरू करने जा रही है। बताया गया कि प्रतिस्पर्धी कंपनियों की तुलना में बिरला ओपस पेंट्स की गुणवत्ता अधिक है तथा यह 10 से 15 प्रतिशत अधिक कवरेज प्रदान करेगा।
इस अवसर पर ओडिशा पेंट्स एंड डेकोर के पार्टनर शिव कुमार अग्रवाल, विकास अग्रवाल तथा उनका पूरा परिवार उपस्थित रहा। इसके अलावा अन्य पार्टनर शीतल सिंघानिया तथा अतिथिगण भी कार्यक्रम में शामिल होकर नए स्टोर की प्रगति के लिए शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम का संचालन मीडिया प्रभारी रामगोपाल अग्रवाला ने किया।
गौरतलब है कि बिरला ओपस पेंट्स ग्रासिम इंडस्ट्रीज के तहत आती है। ग्रासिम इंडस्ट्रीज का संचालन भारत के प्रसिद्ध, कुशल उद्योगपति कुमार मंगलम बिरला कर रहे हैं। आशा है बहुत जल्द बिरला ओपस पेंट्स भारत के पेंट्स बाजार में शीर्ष स्थान पर पहुंचेगा।

