ओडिशा मौसम समाचार : जि उदयगिरि सबसे ठंडी ८•४ डिग्री पर

भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि राज्य में जि उदयगिरि सबसे ज्यादा ठंडी जगह रही। यहां का निम्नतम तापमान रहा ८•४ डिग्री सेल्सियस। पिछले छः दिनों से कंधमाल जिले में ज्यादा ठंड पड़ रही है।

दारिंगबाडि का निम्नतम तापमान रहा १० डिग्री सेल्सियस,फुलबाणी का निम्नतम तापमान रहा ११ डिग्री सेल्सियस। उपरोक्त तीनों ही जगह ओडिशा में ठंड के दिनों में पर्यटकों की संख्या काफी बढ़ जाती है।

इन इलाकों में आधीरात पश्चात ओस गिरनी आरंभ हो जाती है। राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी कुछ दिनों के अंदर तापमान में ३-४ डिग्री सेल्सियस तक गिरावट देखी जायेगी।

भुवनेश्वर का निम्नतम तापमान रहा १४ डिग्री सेल्सियस, संबलपुर शहर का निम्नतम तापमान रहा १५ डिग्री सेल्सियस तथा कटक शहर का निम्नतम तापमान रहा १६ डिग्री सेल्सियस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *