ओडिशा स्वास्थ्य सेवा संघ सिडब्लुसि बैठक संपन्न,कल से देउलसाहि कटक में एक्युप्रेशर ट्रेनिंग कैंप शुरु

कटक, ओडिशा सुनामधन्य स्वेच्छासेवी स्वास्थ्य सेवा संगठन ओडिशा स्वास्थ्य सेवा संघ कार्यरत है पिछले १९९२ से।इसकी ओडिशा तथा ओडिशा के बाहर अनेक शाखाएं कार्यरत हैं १९९३ से।

कल ओएसएसएस की सिडब्लुसि बैठक संपन्न हुई इसके रजिस्टर्ड कार्यालय माणिक घोष बाजार में।यह कार्यालय क्रांति ओडिशा मीडिया परिसर में स्थित है। ओएसएसएस का विस्तार पिछले कुछ सालों से देखने को मिला है।

हर महीने ओएसएसएस सिडब्लूसि एक बैठक संपन्न होती है।कल इसी तरह की एक बैठक का आयोजन हुआ था रजिस्टर्ड कार्यालय में। बैठक में एक्यूप्रेशर चिकित्सा पद्धति के विस्तार के बारे में आपस में चर्चा हुई।

इसी विस्तार के संदर्भ में एक एक्यूप्रेशर चिकित्सा ट्रेनिंग कैंप का आयोजन होगा कल से यानि ११ नवंबर से स्थानीय देउलसाहि स्थित कल्याण मंडप में। उपरोक्त ट्रेनिंग कैंप में ट्रेनर होंगे एक्युप्रेशर चिकित्सा विद्वान गुरु बुलु भाई भुवनेश्वर से एवं बाबुली भाई कटक से।

सहायक प्रशिक्षक होंगे सीतांशु महारणा, शंकर राव, कृष्ण प्रिया साहु,वंदिता, सुशांत, सागर। करीब ५० छात्र -छात्राएं उक्त ट्रेनिंग कैंप में ट्रेनिंग लेंगे।११ नवंबर से १७ नवंबर ट्रेनिंग कैंप एक्युप्रेशर का वहां लगेगा।

कल सिडब्लुसि बैठक में प्रेसिडेंट दीन दयाल क्याल ने अध्यक्षता की। बैठक का संचालन किये नन्द किशोर जोशी। बैठक में राउरकेला से आये सुरेंद्र भाई, पुरी से एक टीम आयी राधेश्याम रथ के नेतृत्व में।

इसके अलावा भुवनेश्वर और कटक के अनेक एक्युप्रेशर चिकित्सक, विशेषज्ञ मौजूद रहकर चर्चा में हिस्सा लिए। गौरवमय उपस्थिति रही कुशल प्रशिक्षक बाबुली भाई और बुलु भाई की।

इसके अलावा अनेक थेरापिस्ट महिलाओं की संख्या भी काफी रही।ये बड़ी संख्या में भुवनेश्वर, पुरी से आए थे।कटक की महिला थेरापिस्ट भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम संचालन में सहयोग किया पवन अग्रवाल, मनोज उदयपुरिया ने। शंकर राव ट्रेनिंग कैंप के संयोजक बनाए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *