भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आजकल राज्य में ठंड बढ़ गई है। ठंड आगे और बढ़ने वाली है,ऐसा आकलन राज्य मौसम विभाग ने लगाया है। राज्य के ९ शहरों का निम्नतम तापमान १५ डिग्री सेल्सियस के नीचे चला गया है।
ओडिशा का कश्मीर बोले जाने वाले दारिंगबाडि का निम्नतम तापमान रहा ११ डिग्री सेल्सियस। इसके अलावा झारसुगुड़ा,फुलबाणी, कोरापुट, सुंदरगढ़,केंओझर इत्यादि शहरों का निम्नतम तापमान १५ डिग्री सेल्सियस के नीचे चला गया है।आज ट्विन सिटि भुवनेश्वर -कटक का निम्नतम तापमान रहेगा १७ डिग्री सेल्सियस के नीचे।

