भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि अगले सप्ताह राज्य में ठंड बढ़ेगी, तापमान में गिरावट देखी जायेगी ३-४ डिग्री सेल्सियस तक। कोरापुट,फुलबाणि का तापमान १२ डिग्री सेल्सियस तक नीचे जायेगा ।
भुवनेश्वर -कटक का निम्नतम तापमान १९ डिग्री सेल्सियस पार चला गया। राज्य में दारिंगबाडि सबसे ज्यादा ठंडी जगह रही , यहां का निम्नतम तापमान रहा १३ डिग्री सेल्सियस।

