भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि राज्य में ठंड का शुभारंभ होगया है।ठंड अब धीरे धीरे पूरे राज्य में अपना पांव पसारने में लगी हुई है।अब समय आगया है ठंडी का,सेहत बनाने का।
राज्य मौसम विभाग ने सूचना यह भी दी है कि आजकल पूरी ओडिशा में दिन में धूप निकलती है,थोड़ा थोड़ा गर्मी का एहसास होता है और संध्या पश्चात तथा रात में हल्की ठंड पड़नी शुरु हो गयी है।अब धीरे धीरे ठंड बढ़ती जायेगी ऐसा राज्य मौसम विभाग का मानना है।

