ओडिशा मौसम समाचार : आज से अंदरुनी ओडिशा में ठंड

भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आज से राज्य के अंदरुनी इलाकों में ठंड पड़ना शुभारंभ हो जायेगा।फुलबाणी और कोरापुट को छोड़कर अन्य सभी स्थानों का निम्नतम तापमान रहा २० डिग्री सेल्सियस के उपर।

अंदरुनी इलाकों के तापमान में २-३ डिग्री सेल्सियस तक की कमी देखी जायेगी। वहीं तटीय ओडिशा के इलाकों में १-२ डिग्री सेल्सियस तक कमी देखी जायेगी।

कोरापुट का निम्नतम तापमान रहा १६•२ डिग्री सेल्सियस,फुलबाणी का निम्नतम तापमान रहा १८ डिग्री सेल्सियस,दारिंगबाडि का निम्नतम तापमान रहा १८•५ डिग्री सेल्सियस। भुवनेश्वर का निम्नतम तापमान रहा २५ डिग्री सेल्सियस तथा कटक का निम्नतम तापमान रहा २३ डिग्री सेल्सियस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *