राष्ट्रपति 2 से 4 नवंबर तक उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगी

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु  2 से 4 नवंबर, 2025 तक उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगी।

2 नवंबर को राष्ट्रपति हरिद्वार में पतंजलि विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।

3 नवंबर को राष्ट्रपति उत्तराखंड राज्य की रजत जयंती के अवसर पर देहरादून में उत्तराखंड विधानसभा को संबोधित करेंगी। उसी दिन, वह नैनीताल स्थित राजभवन की स्थापना के 125 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में भी शामिल होंगी।

4 नवंबर को राष्ट्रपति कैंची धाम स्थित नीम करोली बाबा के आश्रम जायेंगी। नई दिल्ली लौटने से पहले, राष्ट्रपति नैनीताल में कुमाऊं विश्वविद्यालय के 20वें दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *