भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी कल से अर्थात २ नवंबर से राज्य में हल्की ठंड शुभारंभ हो जायेगी। इसके उपरांत राज्य में तापमान में क्रमशः गिरावट लगातार देखी जायेगी।
ओडिशा में साधारणतः कार्तिक महीने के पंचक से हल्की ठंड की शुरुआत हो जाती है और आज से पंचक का आरंभ होने जा रहा है, अर्थात सुहावने ठंड का शुभारंभ ठीक समय पर हो रहा है।

