कटक, शहर की जानी-मानी सामाजिक, धार्मिक संगठन आप और हम ने अपनी ओर से जगतपुर स्थित अन्नपूर्णा गौशाला परिसर में एक नये गेट का निर्माण उत्तर दिशा में कराया है।
उपरोक्त नये गेट का उद्घाटन कल पवित्र गौपाष्टमी के दिन किया गया।शहर की जानी-मानी हस्तियां वहां मौजूद रहीं उद्घाटन के मौके पर।आप और हम के उद्यमी ,उत्साही,कर्मठ कार्यकर्ता अमित अग्रवाल ने नये गेट का उद्घाटन किया।
उनके साथ आप और हम के सभी कर्मठ, गतिशील,उत्साही कार्यकर्ता भी उद्घाटन समारोह में मौजूद रहे।ये कार्यकर्ता हैं अखिल पोद्दार, दीपक अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, रोहित गुप्ता,जय अग्रवाल, विकास भरालेवाला, विजय भरालेवाला और सचिन अग्रवाल।


