भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी एक ओक्टोबर को और एक लघु चाप बंगाल की खाड़ी से उठेगा और सक्रिय होगा क्रमशः। इसके फलस्वरुप एक बार फिर से बरसात होने की संभावना दिखाई देरही है।
वैसे भी ओडिशा के अधिकांश हिस्सों में कल देर रात बारिश देखी गई।आज सुबह से राज्य के अधिकांश हिस्सों में तेज धूप निकल आई है। इसके फलस्वरुप तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी देखी जा रही है।
कटक का सर्वाधिक तापमान रहा ३०•८ डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३१•६ डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ३०•६ डिग्री सेल्सियस।

