भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि राज्य के अधिकांश हिस्सों में लघुचापी बरसात जारी है।इसी लघुचापी बरसात के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है।आम लोगों को जबरदस्त पीड़ा झेलनी पड़ रही है।
ताबड़तोड़ बारिश लगातार होते रहने के कारण दक्षिण ओडिशा के अनेक हिस्सों में स्कूली बच्चों को छुट्टी मिल गई है। परिस्थिति संग मुकाबले के लिए राज्य के ३ मंत्रियों का कैंप दक्षिण ओडिशा में लग गया है।
राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी एक ओक्टोबर को राज्य में एक और लघु चाप आने की संभावना दिखाई देरही है।
आज सुबह से ट्विन सिटि भुवनेश्वर -कटक समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की, मध्यम आकार की बरसात जारी है। राजस्व मंत्री बोले कि संभावित खराब स्थिति के मुकाबले के लिए राज्य सरकार तैयार है।

