अग्रसेन जयंती उत्सव 2025 – कटक

कटक के अग्रवाल समाज ने दिनांक 22 सितम्बर 2025, सोमवार को मारवाड़ी समुदाय के सभी संगठनों के साथ मिलकर श्री अग्रसेन जी की 5179वीं जयंती धूमधाम से मनाई। इस आयोजन में मारवाड़ी युवा मंच, कटक विकास ने विशेष भूमिका निभाई।

श्री गोपीनाथ जी मंदिर के प्रांगण में मंच द्वारा समाजबंधुओं के बीच रिफ्रेशमेंट सेवा स्वरूप 600 बोतल ऑरेंज जूस का वितरण किया गया। साथ ही मंच सदस्यों ने विशेष आरती कर भगवान को पुष्प एवं मेवा का प्रसाद अर्पित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर मंच के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे जिनमें अध्यक्ष गोपाल कृष्ण टिबरेवाल, रश्मि मित्तल, माखन मित्तल, पूजा टिबरेवाल, प्रीतम हलवासिया, रीता मोदी, निशा मोदी, यश कंडोई, गरिमा चोकानी, उमेश सिकरिया, सौरव शाह एवं संजय मित्तल सहित अन्य सदस्यों का सहयोग सराहनीय रहा।

गोपीनाथ मंदिर में कार्यक्रम सम्पन्न कर सभी सदस्य शहीद भवन की ओर प्रस्थान किए, जहाँ महाराज अग्रसेन जी की ज्योति के साथ साधारण सभा एवं कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। वहाँ भी मंच द्वारा समाजबंधुओं को ऑरेंज जूस वितरित किया गया और रात लगभग 10 बजे कार्यक्रम का समापन हुआ।

इस प्रकार के आयोजनों से समाज की एकता सुदृढ़ होती है तथा हम सबको सनातन धर्म के आदर्शों और हिंदू संस्कृति के प्रसार में सक्रिय योगदान देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *