भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी २७ सितंबर तक राज्य में बारिश, तेज बारिश होने की प्रबल संभावना दिखाई देरही है।इसका कारण यह है कि लगातार दो चार दिनों में एक के बाद एक अर्थात दो लघुचाप बंगाल की खाड़ी से उठने की संभावना दिखाई देरही है।
राज्य मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है। आसन्न दो लघुचाप आने के कारण आगामी २४ सितंबर से २७ सितंबर तक राज्य में जोरदार बारिश होने की संभावना दिखाई देरही है।कल ट्विन सिटि भुवनेश्वर -कटक में हल्की, मध्यम आकार की बरसात देखी गई थी।

