श्री श्री अग्रसेन जी महाराज जी की विशाल एवं भव्य शोभा यात्रा आज कटक शहर की सभी मारवाड़ी संस्थाओं ने कमर कसी

कटक : श्री श्री अग्रसेन जी महाराज जी के ५१७९ वें जन्म उत्सव समारोह समिति के चेयरमैन नथमल चनiनि , को- चेयरमैन विजय खंडेलवाल ने बताया कि आज सोमवार २२ सितम्बर सुबह से ही कटक शहर में श्री अग्रसेन जी महाराज की ५१७९ वां जन्म महोत्सव मनाने की तैयारियां ज़ोरों से चल रही है ।

उन्होंने आगे बताया कि इसी क्रम में सुबह १० बजे श्री गीता ज्ञान मंदिर कनिका चौक में ध्वजा आरोहण किया जायेगा , उसके उपरांत श्री अग्रसेन जी की स्तुति गायी जाएगी । उन्होंने मारवाड़ी समुदाय के सभी लोगों से श्री गीता ज्ञान मंदिर में उपस्थित रह कर कार्यक्रम में योगदान देने की बात कही ।

आयोजन समिति के अन्यतम को- चेयरमैन बिस्वनाथजी चौधुरी , महेन्दर अग्रवाल ने बताया कि सायं ४ बजे से श्री गोपीनाथजी मंदिर प्रांगण में स्थित मारवाड़ी कलब से महाराजा श्री अग्रसेन जी की विशाल एवं भव्य शोभा यात्रा शुरु होगी ।

शोभा यात्रा समिति के संयोजक बजरंग चिमीनका एवं प्रकाश अग्रवाल ( छोटू ) ने बताया कि शोभा यात्रा बालू बाजार , मारवाड़ी पट्टी , चौधरी बाजार , जांवलियापट्टी , माणिक घोष बाजार होते हुए शहीद भवन पहुंचेगी । नरेश साहू ने बताया कटक शहर शांति कमिटी की तरफ से पूर्व विधायक प्रभात त्रिपाठी , देवेंद्र साहू एवं अन्य कार्यकर्ता माणिक घोष बाजार चौक पर शोभा यात्रा का स्वागत करेंगे ।

अन्यतम कार्यक्रम संयोजक मनोज नांगलिया , संतोष अग्रवाल ने बताया कि शोभा यात्रा में महिलाऐं एवं पुरुष कलश एवं निशान लेकर चलेंगे । अनिल अग्रवाल एवं विजय अग्रवाल ने बताया कि शोभा यात्रा के सामने में घोड़े पर दो सवार महाराजा श्री अग्रसेन जी की ध्वजा लेकर सामने चलेंगे । उसके उपरांत बाजे और गाजे एवं श्री अग्रसेन जी की स्तुति करते हुए मारवाड़ी समुदाय के पुरुष , महिलाएं एवं युवा चलेंगे तथा अंत में श्री अग्रसेन जी महाराज की झांकी घंट और घड्याळ के साथ निकलेगी ।

कैलाश प्रसाद सांगानेरिया एवं विजय कमानी ने बताया कि श्री अग्रसेन जी की सवारी श्री गोपीनाथजी के सामने पहुंचते ही मारवाड़ी युवा मंच विकास एवं कटक शाखा की मेजवानी में श्री गोपीनाथजी मंदिर , श्री सत्यनारायण जी मंदिर , श्री गोविन्देव जी मंदिर, श्री रानी सती जी दादी मंदिर , एवं श्री श्याम बाबा मंदिर के पुजारियों द्वारा १०८ दियों से श्री अग्रसेन जी की महा – आरती की जाएगी । इस महा- आरती के समय सज्जन केजरीवाल , किशन मोदी , राधेश्याम मोदी, श्याम सुन्दर मोड़ा , सम्पति मोड़ा , रविंद्र अग्रवाल, गायत्री शर्मा , सांवर छापोलिया ,मनोज उदयपुरिया, विजय नांगलिया , अजय कुमार मोदी, किरण मोदी , नरेश गनेरीवाल , पवन चौधरी , बिनोद अग्रवाल एवं श्री गीता ज्ञान मंदिर से स्वदेश अग्रवाल , रीतू अग्रवाल , ज्योति खंडेलवाल आदि अनेक महानुभाव उपस्थित रहेंगे ।

हमारे संवादाता ने बताया कि पूरे कटक शहर में मारवाड़ी परिवारों में श्री अग्रसेन जी की विशाल शोभा यात्रा को लेकर भारी जोश का माहौल है ।
सभा स्थल शहीद भवन में पहुँचने के उपरांत श्री अग्रसेन जी की ज्योत एवं धोक की व्यवस्था की गयी है । सभा कार्यक्रम ७: ३० बजे शुरू किया जायेगा इसमें कटक म्युनिसिपल कारपोरेशन के मेयर सुभाष सिंह , चरणजीत जी सिंह मीना (डी.आई,जी) , विनीत अग्रवाल सुपरिटेंडेंट ऑफ़ पुलिस कटक डिस्ट्रिक्ट ( रुरल ) ने मुख्य अतिथि , गेस्ट ऑफ़ ऑनर एवं मुख्य वक्ता के रूप में योगदान करने की अनुमति प्रदान की है । ८ बजे के उपरांत छत्तीसगढ़ एवं उत्तर प्रदेश से पधारे कवियों द्वारा हास्य, वीर रस एवं श्रृंगार-रस की कविताओं का पाठ किया जाएगा ।कार्यक्रम उपरांत सह भोज की व्यस्वस्था की गई है । शोभायात्रा के प्रारम्भ में एवं सभा स्थल पहुंच ने पर चाय एवं जलपान की व्यवस्था की गई है । कार्यक्रम के अन्यतम सहयोगी रमन बागरिया एवं श्री सरत सांगानेरिया ने सभी मारवाड़ी भाइयों तथा बहनों और युवाओं से भारी संख्या में शामिल होने की अपील की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *