भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी २३ सितंबर से राज्य के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने के संकेत दिखाई दे रहे हैं। बंगाल की खाड़ी में एक लघुचाप की सृष्टि होगी आगामी २२ सितंबर को।उसीके प्रभाव से २३ सितंबर से जोरदार बारिश होने की संभावना दिखाई देरही है।
पुनः एक और लघु चाप की सृष्टि होगी बंगाल की खाड़ी में २५ सितंबर को। उसके प्रभाव से भी तत्पश्चात तेज बारिश होने की संभावना दिखाई देरही है।
कल भुवनेश्वर -कटक ट्विन सिटि समेत राज्य के अनेक हिस्सों में दोपहर से हल्की, मध्यम आकार की बरसात देखी गई है।

