उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में बिजली के खंभे लगाने के विरोध में पुलिस लाठीचार्ज में एक ग्रामीण की मौत और अन्य के घायल होने की खबर पर राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया।

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है जिसमें कहा गया है कि उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में बिजली के खंभे लगाने के विरोध में पुलिस लाठीचार्ज में एक ग्रामीण की मौत हो गई और कुछ अन्य घायल हो गए। यह घटना 9 सितंबर, 2025 को हुई थी।

आयोग ने पाया है कि यदि समाचार रिपोर्ट की सामग्री सत्य है, तो यह पीड़ितों के मानव अधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मुद्दा उठाती है। इसलिए, आयोग ने उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक और गाजीपुर के जिलाधिकारी को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

12 सितंबर, 2025 को प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, घटना के बाद पाँच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *