भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि राज्य के अनेकों हिस्सों में कल छिटपुट बरसात हुई थी।आज राज्य के अनेक हिस्सों में बूंदाबांदी बारिश होने की या हल्की बारिश होने की संभावना दिखाई देरही है।
कटक का सर्वाधिक तापमान रहा ३३•२ डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३३•५ डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर का सर्वाधिक तापमान रहा ३३•२ डिग्री सेल्सियस।

