कटक, दिनांक ५ सेप्टेम्बर शुक्रवार की शाम ७ बजे मारवाड़ी क्लब प्रांगण में कटक शहर में कार्यरत अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेल्लन की कटक शाखा ,अंतराष्ट्रीय अग्रवाल समेल्लन की कटक शाखा , अखिल भारतीय अग्रवाल महिला समिति की कटक शाखा , गीता ज्ञान मंदिर कनिका चौक , कटक , सभी पदाधिकारियों के सम्मलित प्रस्यास से अग्रवाल समाज कटक की साधारण सभा का आयोजन किया गया ! आगामी २२ सितम्बर सोमवार को प्रस्तावित महाराजा श्री अग्रसेन जी की ५१७९ वि जन्म जयंती के उपलक्ष में बिशाल शोभा यात्रा निकालने जाने का निर्णय लिया गया । कार्यक्रम के आरम्भ में सभी संस्थाओं के अध्यक्ष बिस्वनाथ चौधुरि , बिजय खंडेलवाल , मनोज नांगलिया को मंचासीन कराया गया । उसके बाद माहाराजा श्री अग्रसेन जी जन्म जयंती महोत्सव समिति के अध्यक्ष के रूप में नथमल चननि को मंचासीन कराया गया । मंच सञ्चालन करते हुवे युवा अग्रबन्धु अनिल अग्रवाल एवं बिजय अग्रवाल ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी प्रदान की । उन्होंने बताया की कार्यक्रम के सु परिचालन हेतु अनेक समितियों का गठन किया गया है जैसे की प्रचार प्रसार समिति जिसका भार श्री संजय अग्रवाल एवं सुभास केडिया को, अतिथि सम्मान समिति का भार पदम् भवसिंका एवं सज्जन अग्रवाल को , सांस्कृतिक कार्यक्रम समिति का भार कैलाश सांगानेरिया एवं मनोज नांगलिया को , मंच सञ्चालन समिति का भार बिजय अग्रवाल एवं अनिल अग्रवाल को , बिशाल शोभा यात्रा आयोजन समिति का भार प्रकाश अग्रवाल ( छोटू ), बजरंग चिमीनका , बिजय अग्रवाल , स्वदेश अग्रवाल , अनिल अग्रवाल को , भोजन समिति का भार सरत सांगानेरिया , अनिल अग्रवाल को , अर्थ संग्रह समिति का भार रमन बागरिया , सरत सांगानेरिया , संतोष अग्रवाल , को प्रदान किया गया है ।
उन्होंने आगे बताया की सभी समिति चेयरमैन श्री नथमल जी चननि , को – चेयरमैन बिस्वनाथ चौधुरी , महेन्दर अग्रवाल एवं बिजय खंडेलवाल एवं सम्पति मोड़ा से निरंतर संपर्क में रह कर काम को सुचारु रूप से अंजाम देंगे ।
उन्होंने आगे बताया की विशिष्ठ समाज सेवी बिस्वांतजी चौधुरी के चंदिनि चौक , सूरज सिनेमा के निकट के निवास स्थान से विशाल सोभा यात्रा निमचोरी , बालू बाजार , नया सड़क , चौधुरी बाजार, जावलियपति होते हुवे अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचगी । शोभा यात्रा को आकर्षक बनने हेतु अनेक कार्यक्रम हाथ में लिए गए है ।
बिजय खंडेलवाल ने विशाल शोभा यात्रा में कटक शहर के सभी मारवाड़ी परिवारों से काम से काम १- १ लोगो को सम्लित होने का निवेदन किया । बिस्वनाथजी चौधुरि ने अपने संबोधन में सभी संस्थाओं द्वारा मिलकर किए जा रहे कार्यक्रमों में निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी । पदम् भवसिंका , कैलाश प्रसाद सांगानेरिया , प्रकाश अग्रवाल ( छोटू ) , सज्जन मोदी( सी . डी , ए . ) , मदनलालजी कांवटिया , कमल सिकरिया , ओमप्रकाश अग्रवाल( त्रिसूलिअ) , अनीता कमानी आदि अनेक सदसयो ने अग्रवाल समाज कटक द्वारा सामूहिक रूप से मिलकर कार्यकर्म के आयोजन के निर्णय की भूरी प्रसंसा की एवं अपने बहुमूल्य सुझाव भी प्रदान किये ।
अखिल भारतीय अग्रवाल समेलन ओडिशा प्रांत के अध्यक्ष एवं आयोजक समिति के चेयरमैन नथमल चननि ने भगवान श्री अग्रसेन जी महाराज पर भावपूर्ण कविता का ४ लाइन पढ़ कर सुनाई, उन्होंने विस्वास प्रकट किया की आगामी २२ सेप्टेम्बर २०२५ को निकलने वाली शोभायात्रा को पुरे उत्कल प्रांत में एक यादगार शोभायत्रा के रूप में जनि जाएगी ।
सभा में उपस्थित १०० से ज़्यादा सदस्यों ने तालियों की गूंज के साथ उनकी बात का स्वागत किया । चार्टेड अकाउंटेंट सचिन उदयपुरिया ने अंत में सभी सदस्यों को आज की सभा में हाज़िर होने के लिए धन्यावद ज्ञापन किया ।

