भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि कल रात ओड़िशा के अधिकांश हिस्सों में हल्की, मध्यम आकार की बरसात देखी गई है।आज सुबह १० बजे से तटीय ओडिशा में बरसात शुरु हुई है, करीब डेढ़ घंटे लगातार बारिश होती रही है तटीय ओडिशा के अनेक हिस्सों में। तत्पश्चात बरसात बंद हुई है।
कटक का सर्वाधिक तापमान रहा ३०•८ डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३३•५ डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ३१•९ डिग्री सेल्सियस।

